बंद करे

जिलाधिकारी कार्यालय

जिला प्रशासन का मुख्य कार्य राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था की समीक्षा, विकास कार्यों की समीक्षा एवं अन्य सरकारी कार्यालयों का नियंत्रण करना है । जिलाधिकारी जिले का मुखिया होता है । जनपद में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी की मदद हेतु कई वरिष्ठ अधिकारी होते हैं । जिनमें कानून व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास कार्यों हेतु मुख्य विकास अधिकारी, राजस्व प्रशासन हेतु अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी तथा वन विभाग में प्रभागीय वनाधिकारी इत्यादि होते हैं ।

जिलाधिकारी के अन्य प्रमुख कार्यों में शस्त्र लाइसेंस जारी एवं रद्द करना, विभिन्न भूमि के अभिलेखों का लेखा जोखा रखना, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन कार्य, भूमि सम्बंधी अदालती कार्यों का निबटारा करना इत्यादि हैं । जिले के प्रमुख होने के कारण आम आदमी अपनी शिकायतें सर्वप्रथम जिलाधिकारी के पास ही रखता है, जोकि आम तौर पर जिले के ही कार्यालयों से सम्बंधित होती है । जिलाधिकारी कार्यालय में एक अनुभाग इन शिकायतों के अनुश्रवण एवं निस्तारण का कार्य करता है ।

जिलाधिकारियों की सूची – 1957 के बाद

क्र.सं. जिलाधिकारी का नाम कार्य अवधि
1. कु. के.एल.मित्तल, आई.ए.एस. 1957
2. श्री आर.बी. सक्सेना, आई.ए.एस. 1958-1959
3. श्री डी.डी. जोशी, आई.ए.एस. 1960-1961
4. श्री आर.एस. जौहरी, आई.ए.एस. 1962-1963
5. श्री माणिक वाधवानी, आई.ए.एस.. 1964-1966
6. श्री आर. वेंकटनरयण, आई.ए.एस. 1967-1968
7. श्री शमशाद अहमद, आई.ए.एस. 1969-1969
8. श्री बी.के.गोस्वामी, आई.ए.एस. 1970-1970
9. श्री एस.एम. भटनागर, आई.ए.एस. 1971-1972
10. श्री एम.सी. जोशी, आई.ए.एस. 1973-1976
11. श्री रवि मोहन सेठी, आई.ए.एस. 1976-1977
12. श्री बी.एम. वोहरा, आई.ए.एस. 1977-1978
13. श्री एन.एस. चोपडा, आई.ए.एस. 1978-1980
14. श्री एस.सी. गुप्ता, आई.ए.एस. 1980-1981
15. श्री बाबू राम, आई.ए.एस. 1981-1983
16. श्री आर.बी. भाष्कर, आई.ए.एस. 1983-1984
17. श्री आर.के.शर्मा, आई.ए.एस. 1984-1988
18. श्री पी.डी.सुधाकर, आई.ए.एस. 1988-1991
19. श्री दीपक सिंघल, आई.ए.एस. 1991-1992
20. श्री एस.पी.सिंह, आई.ए.एस. 1992-1993
21. कु. अराधना जौहरी, आई.ए.एस.Km. 1993-1994
22. श्री बी.पी. वर्मा, आई.ए.एस. 1994-1994
23. श्री एम.बी. सिंह, आई.ए.एस. 1994-1995
24. डॉ अनूप चंद्र पाण्डेय, आई.ए.एस. 1995-1995
25. श्री आर.एम. श्रीवास्तव, आई.ए.एस. 1995-1995
26. श्री प्रवीर कुमार, आई.ए.एस. 1995-1996
27. श्री बी.पी. पाण्डेय, आई.ए.एस. 1996-1998
28. श्री राजवीर सिंह, आई.ए.एस. 1998-1998
29. डॉ रजनीश दुबे, आई.ए.एस. 1998-2000
30. श्रीमती अराधना जौहरी, आई.ए.एस. 2000-2001
31. श्री उत्पल कुमार सिंह, आई.ए.एस. 2001-2002
32. श्री अमित कुमार घोष, आई.ए.एस. 2002-2004
33. श्री आन्नद वर्धन, आई.ए.एस. 2004-2004
34. डॉ राकेश कुमार, आई.ए.एस. 2004-2006
35. डॉ (श्रीमती) भूपिंदर कौर, आई.ए.एस. 2006-2007
36. श्री आर.के. सुधांशु, आई.ए.एस. 2007-2008
37. श्री अमित सिंह नेगी, आई.ए.एस. 2008-2008
38. श्री हरिताश गुलशन, आई.ए.एस.. 2008-2009
39. श्री शैलेश बगौली, आई.ए.एस. 2009-2011
40. श्रीमती निधिमणि त्रिपाठी, आई.ए.एस. 2011-2013
41. श्री अरविंद सिंंह ह्यांकी, आई.ए.एस. 2013-2014
42. श्री अक्षत गुप्ता, आई.ए.एस.S 2014-2014
43. श्री दीपक रावत, आई.ए.एस. 2014-2017
44. श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी, आई.ए.एस. 2017-2018
45. श्री विनोद कुमार सुमन, आई.ए.एस. 2018 -2019
46. श्री सविन बंसल, आई.ए.एस. 2019 से 2121
47. श्री धिराज सिंह गार्बियाल, आई.ए.एस. 2121 से 2023
48 वन्दना, आई.ए.एस. 2023 से …